आज का राशिफल - 2 August 2022

 


मेष

व्यापार में लाभ मिलेगा लेकिन अपने प्रतिद्वंद्वियों से भी चुनौती मिलेगी। सभी के साथ आपका स्वभाव अच्छा रहने के कारण समाज में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृष

मन में कुछ नया व्यापार या कोई नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। इस बारे में बड़ो से विचार-विमर्श करने का भी मन बना सकते है।

मिथुन

स्टडी करते हैं तो आज के दिन आपको अपने किसी सहपाठी से मदद मिलेगी। नौकरी करने वाले आज किसी के साथ बहस ना करे और अपने काम से काम रखें।

कर्क

बिज़नेस में छोटी-मोटी डील अटक सकती है लेकिन इससे निराश मत होइए क्योंकि भविष्य में इससे भी बड़ी डील हाथ में आएगी। किसानो को लाभ मिलेगा।

सिंह

दिन की शुरुआत किसी अच्छे काम के साथ होगी। छात्रों को किसी सीनियर का सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी चीज़ को लेकर उठापठक की स्थिति बनी रहेगी।

कन्या

ऑफिस के काम को लेकर थोड़ा स्ट्रेस रहेगा लेकिन शाम में किसी बात को लेकर प्रसन्नता होगी। घर में कुछ बदलाव लाने का विचार भी किया जा सकता हैं।

तुला

किसी की बुरी नज़र लग सकती है इसलिये सभी को अपने भेद बताने से बचे और झूठा प्रदर्शन ना करे। नयी जॉब के ऑफर मिल सकते है।

वृश्चिक

आज के दिन शनि थोड़ा भारी है। जॉब करते हैं तो ऑफिस की राजनीति का शिकार हो सकते है। व्यापार में भी घाटा संभव है।

धनु

किसी अनजान व्यक्ति से पंगा ना ले और ना ही किसी प्रकार के वाद-विवाद में पड़े। घर में स्थिति सामान्य रहेगी। प्रेम संबंध मजबूत बनेंगे। 

मकर

कुछ चटपटा खाने का मन करेगा। शरीर में सुस्ती छाई रहेगी। भाई-बहन के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान कर सकते है।

कुंभ

रिश्ते की बात चल रही है तो आज का दिन उसके लिए शुभ है। मन में कोई शंका रहेगी लेकिन कह नही पाएंगे। छात्रों को आज के दिन पढ़ाई का दबाव रहेगा।

मीन

किसी बात को लेकर टेंशन रहेगी। ऐसे में किसी मित्र के साथ बात को साझा करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। नौकरी में नया अनुभव मिलेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post