आज का दिन शुभ रहेगा इन राशि के लिए देखो आज का राशिफल - 31 August 2022

 

मेष 

कोई बात मन ही मन उत्साहित तो करेगी लेकिन किसी। से कह नहीं पाएंगे। दोस्तों के साथ शाम में घूमने जा सकते है और पारिवारिक माहौल भी अच्छा रहेगा।

वृष 

छात्रों को आज कुछ नया अनुभव करने को मिलेगा जो आगे चलकर उनके काम आएगा। भाई या बहन की ओर से सरप्राइज भी मिल सकता है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा क्योंकि कई बदलाव देखने को मिलेंगे। परिवार में मंगल कार्य भी हो सकते है।

कर्क 

पेशेवर जीवन में आपको अपने साथी का सहयोग मिलेगा जो आपके बहुत काम आएगा। घर के किसी काम से बाहर भी जाना पड़ सकता है।

 सिंह 

दोस्तों की ओर से कोई शुभ संकेत मिलेगा जैसे कि किसी की नौकरी लगना या शादी का तय हो जाना इत्यादि। मन अपेक्षाकृत आनंदित रहेगा।

कन्या 

शाम के समय बाहर निकलने से बचे और जितना हो सके। घर में रहे। आज का दिन आपके लिए शुभ नही है। घर में भी किसी सदस्य की तबियत थोड़ी खराब रह सकती है।

तुला 

दाम्पत्य जीवन के अनुसार आज का दिन आपको कुछ नया अनुभव देकर जाएगा। किसी दोस्त की शादी का आमंत्रण भी आ सकता है।

वृश्चिक 

स्वभाव में उग्रता हावी रहेगी जिस कारण रिश्तों में तनाव आ. सकता है। किसी को आपकी कही कोई बात बुरी भी लग सकती है इसलिये बोलते समय अपनी वाणी पर नियंत्रण रखे।

धनु 

आज का दिन आपके लिए मिलेझुले परिणाम लेकर आया। है। कुछ चीजों को लेकर सकारात्मक बदलाव आएगा तो कुछ मामलो में हानि भी उठानी पड़ेगी।

मकर 

किसी चीज़ को लेकर खर्चा होगा। किसी बाहरी व्यक्ति का घर के मामलो में दखल हो सकता है जो आपको पसंद नही आएगा।

कुंभ

 प्रेम संबंधो को लेकर सावधान रहे क्योंकि कही से कोई बात निकल सकती है जो आपके रिश्ते को नुकसान पहुंचाएगी। मित्रों के साथ सबकुछ साँझा करने से बचे।

मीन

 जॉब में आपको लेकर नकारात्मक माहौल बनेगा और बॉस भी आपसे नाराज़ रहेंगे। कुछ चीजों में ज्यादा प्रयास करने की आवश्यकता है।

Post a Comment

Previous Post Next Post