प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती

चंडीगढ़: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता प्रकाश सिंह बादल की अचानक तबीयत बिगड़ने की खबर आई है। 95 वर्षीय प्रकाश सिंह बादल को चंडीगढ़ के पीजीआई में भर्ती कराया गया है।

आपको बता दें कि प्रकाश सिंह बादल को भी कोरोना हो गया है। इसी साल जनवरी में वह लुधियाना के एक निजी अस्पताल में चेकअप के लिए आए थे। यहां उनके कोविड पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। हालांकि बाद में वह इससे उबर गए। इसके बाद मोहाली और पीजीआई में पहले भी उनके स्वास्थ्य की जांच की जा चुकी है।

बताया जा रहा है कि उन्हें पिछले दो-तीन दिनों से हल्का बुखार था। फिलहाल प्रकाश सिंह बादल डॉक्टरों की निगरानी में हैं। पीजीआई के डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत सामान्य है और उनके टेस्ट किए जा रहे हैं।
 

Post a Comment

Previous Post Next Post