आज का राशिफल - 27 July 2022

 


मेष

किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। तो मन में संशय की स्थिति उत्पन्न होगी और विश्वास में कमी आएगी। ऐसे में किसी सीनियर का मार्गदर्शन काम में आएगा।


वर्ष

घर की बात को बाहर ना कहे। पेट संबंधी समस्या हो सकती है इसलिये बाहर का खाना बिल्कुल ना खाए। घर का बना हल्का भोजन करें।


मिधुन

प्रेम संबंधो में खटास उत्पन्न होगी और आपका ध्यान भी इधर-उधर भटकेगा। किसी अनजान व्यक्ति के साथ आपका झगड़ा भी हो सकता हैं जिससे तनाव होगा।


कर्क

काम में सफलता मिलेगी और अचानक से धन लाभ हो सकता है। अनजान व्यक्ति के साथ निजी बातों को साझा करने से बचें।


सिंह

अकेलापन महसूस होगा जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी मित्र के साथ कुछ समय व्यतीत करें या बाहर घूमने निकले। भगवान के सामने ध्यान लगाए।


कन्या

घर में किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता हैं। जिस कारण सभी का मन थोड़ा उदास रहेगा। धैर्य से काम ले और अपने शब्दों का चुनाव सही से करे।


तुला

पहले से ज्यादा तरोताजा महसूस करेंगे और कोई नया काम शुरू करने का विचार मन में आ सकता है। सभी के साथ संबंध मधुर बनेगा।


वृश्चिक

भाई-बहन के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। व्यापार में घाटा हो सकता हैं। मन में किसी बात को लेकर उलझन वाली स्थिति बनी रहेगी।


धनु

नौकरी में कुछ दबाव का सामना करना पड़ सकता हैं जिस कारण मन भारी रहेगा। घर में समय कम देने के कारण दूरियां बढ़ सकती हैं।


मकर

किसी के साथ अनबन हो सकती हैं जो एक बड़ी। लड़ाई का रूप ले सकती हैं। इसलिये पहले से । ही सावधान रहे और किसी के भी साथ उलझने से बचे।


कुंभ

कोई बात मन ही मन में परेशान करेगी लेकिन आप किसी से कह नहीं पाएंगे। ऐसे में अपना ध्यान एक जगह एकाग्र करें और शांत मन से उसे हल करने का प्रयास करें।


मीन

आज का दिन थोड़ा नीरस रहेगा और कुछ नही करने का मन करेगा। आलस ज्यादा होगा और काम कम। घर में मेहमान भी आ सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post